दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, बादल छाए रहने के आसार

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, बादल छाए रहने के आसार

  •  
  • Publish Date - September 26, 2023 / 10:45 AM IST,
    Updated On - September 26, 2023 / 10:45 AM IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि शहर में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा