नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने दिन में शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया।
विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, शहर में सुबह 10 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 141 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा साजन पारुल
पारुल