दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 28, 2024 / 01:32 PM IST,
    Updated On - February 28, 2024 / 01:32 PM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) दिल्लीवासियों को बुधवार की सुबह थोड़ा ठंड का सामना करना पड़ा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

राष्ट्रीय राजधानी में आसमान मुख्य रूप से साफ था। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई जिससे पारा नीचे आ गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में थोड़ा सुधार देखा गया और यह 131 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 173 दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा योगेश नरेश

नरेश