कोरोना का नया वैरिएंट N440K नया नहीं पुराना है..पिछले साल दक्षिण भारत में दिख चुके हैं कई केस.. CCMB ने दी जानकारी
कोरोना का नया वैरिएंट N440K नया नहीं पुराना है..पिछले साल दक्षिण भारत में दिख चुके हैं कई केस.. CCMB ने दी जानकारी
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वैरिएंट N440K के मामले सामने आने के बाद CCMB.. Centre For Cellular And Molecular Biology ने बताया है कि ये वैरिएंट नया नहीं है बल्कि पुराना है। पिछले साल से दक्षिण भारत में इसके कई केस मिल चुके हैं।
#COVID19India #COVID19 #coronavirus
In light of the many reports on coronavirus variant N440K lately, we would like to bring to your attention a few things:
1. The mutant is not new. We have been seeing it in South India since last year.@CSIR_IND @AndhraPradeshCM
(1/3)
More— CCMB (@ccmb_csir) May 5, 2021

पढ़ें- कवर्धा जिले में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब तक प्रदेश के 21 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन..देखें
CCMB ने कहा है कि नए वैरिएंट से डरने और घबराने की जरुरत नहीं है। यह नियंत्रित सेल कल्चर में यह वैरिएंट अधिक प्रतियां बनाता है, यह जरूरी नहीं है कि यह अन्य वैरिएंट के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है। हमारे जीनोम अध्ययन कहते हैं कि N440K अब कम हो रहा है।
पढ़ें- बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का …
CCMB ने आगे कहा है कि एक समुदाय के रूप में हमारा मुख्य ध्यान कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने पर होना चाहिए। जितना अधिक यह फैलता है, उतने ही भिन्न रूप सामने आते हैं।

Facebook


