विधानसभा उपचुनावों के नतीजे घोषित, गोवा में भाजपा तो दिल्ली में आप ने मारी बाजी
विधानसभा उपचुनावों के नतीजे घोषित, गोवा में भाजपा तो दिल्ली में आप ने मारी बाजी
दिल्ली की बवाना और गोवा की पणजी व वालपोई विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर पणजी विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है। साथ ही गोवा की वालपोई सीट से बीजेपी के ही विश्वजीत राणे ने जीत दर्ज की है। वहीं अरविंद केजरीवाल के लिए भी आज खुशी का दिन है. बवाना सीट से आप उम्मीदवार विजयी हुए हैं, वहीं आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थमने वाले आप के पूर्व विधायक जिन्होने भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा और हार का सामना किया। दिल्ली में मिली हार के बाद प्रदेश प्रमुख मनोज तिवारी ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अरविंद केजरीवाल को बधाई प्रषित की है। वहीं आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बवाना की जनता का शुक्रिया अदा किया।

Facebook


