शिक्षक ने किया बच्चे से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ads

ओडिशा में 10 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 12, 2021 / 01:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

जाजपुर, 11 अगस्त । ओडिशा के जाजपुर जिले में 10 साल के बच्चे के साथ कथित कुकर्म करने के आरोप में बुधवार को एक स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी प्राथमिक स्कूल का शिक्षक धरमशाला इलाके के एक गांव में बच्चे को उसके घर में निजी ट्यूशन देता था। पुलिस के मुताबिक, उसने सोमवार की रात बच्चे के साथ इस कृत्य को कथित रूप से अंजाम दिया।

पढ़ें- प्रदेश में 40 फीसदी बढ़ सकता है बस किराया.. परिवहन मंत्री ने दिए संकेत

पुलिस के अनुसार, घटना के समय उसके माता पिता घर पर नहीं थे शिक्षक ने किसी को भी कुछ नहीं बताने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे ने माता-पिता के घर लौटने पर उन्हें आपबीती बताई, जिसके बाद मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और बुधवार को शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें- ब्रॉन्ज मेडल विनर हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर का सम्मान, सीएम शिवराज ने शॉल और श्रीफल देकर किया सम्मानित 

उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद शिक्षक को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।