आरजी कर पीड़िता का पड़ोसी चुनाव परिणाम के बाद घर में तोड़फोड़ का दावा करते हुए अदालत पहुंचा

आरजी कर पीड़िता का पड़ोसी चुनाव परिणाम के बाद घर में तोड़फोड़ का दावा करते हुए अदालत पहुंचा

Modified Date: May 19, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: May 19, 2026 12:18 pm IST

कोलकाता, 19 मई (भाषा) आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या की पीड़िता के एक पड़ोसी ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दावा किया कि वह इस मामले में अभियोजन पक्ष का गवाह था और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद उसके घर में तोड़फोड़ की गई।

संजीव मुखर्जी के वकील ने याचिका दायर करने की अनुमति मांगी और सुरक्षा की मांग करते हुए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए मुखर्जी के वकील को याचिका दायर करने और संबंधित पक्षों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की पीठ के समक्ष मामला पेश किया गया था।

अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई क्रमबद्ध सूची के अनुसार होगी।

मुखर्जी के वकील ने अदालत के समक्ष दावा किया कि वह बलात्कार-हत्या मामले में अभियोजन पक्ष का गवाह था, जिसमें संजय रॉय को सियालदह सत्र अदालत ने दोषी पाया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

आर जी कार अस्पताल में बलात्कार और हत्या मामले की पीड़िता की मां हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुई हैं।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में