महिला ने सामूहिक बलात्कार और धर्म परिवर्तन के बाद जबरन शादी का आरोप लगाया; चार गिरफ्तार

महिला ने सामूहिक बलात्कार और धर्म परिवर्तन के बाद जबरन शादी का आरोप लगाया; चार गिरफ्तार

महिला ने सामूहिक बलात्कार और धर्म परिवर्तन के बाद जबरन शादी का आरोप लगाया; चार गिरफ्तार
Modified Date: May 21, 2026 / 05:22 pm IST
Published Date: May 21, 2026 5:22 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली के जामिया नगर में 23 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण किया गया, उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और धर्म परिवर्तन के बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि छह आरोपियों में से चार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें एक महिला भी शामिल है जबकि मुख्य आरोपी फिलहाल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित दासना जेल में एक अन्य मामले में बंद है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर दूसरे धर्म की महिला से दोस्ती की।

यह मामला 14 मई को तब सामने आया जब महिला ने पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसे अगवा कर लिया गया और धर्म परिवर्तन के बाद आरोपी से जबरन शादी करा दी गई।

उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 2021 से 2025 के बीच उसका यौन उत्पीड़न किया।

उसकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण, किसी महिला को शादी के लिए उकसाना), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 342 (अवैध रूप से कैद में रखना) और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी हथियारों के अवैध व्यापार में भी शामिल था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी में कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

अधिकारी ने कहा, “हमने मुख्य आरोपी की ट्रांजिट हिरासत भी प्राप्त कर ली है और उसे जांच के लिए दिल्ली लाया जाएगा। टीमें आरोपी को घटनास्थल पर भी ले जाएंगी ताकि घटनाओं के क्रम को समझा जा सके।”

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन


लेखक के बारे में