पति से अफेयर का शक, पत्नी ने पैसे देकर 5 लोगों से करा दिया महिला का रेप, Video भी बनाया

Ads

यह चौकाने वाला मामला तेलंगाना के साइबराबाद का है, आरोप है कि यहां एक महिला ने 5 लोगों को एक दूसरी महिला का रेप कराने क लिए हायर किया। पत्नी को शक था कि पीड़ित महिला का उसके पति के साथ अफेयर है।

  •  
  • Publish Date - May 31, 2022 / 06:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

UP Girl Gangraped case, image source: file image

woman got raped by paying money to 5 people: हैदराबाद, 31 मई 2022। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अफेयर के शक में अपने पति की महिला दोस्त का ही रेप करवा दिया।

दरअसल, महिला को शक था कि उसके पति का उसके महिला दोस्त के साथ अफेयर है, इतना ही नहीं महिला ने रेप का वीडियो भी बना लिया।

ये भी पढ़ें:पूर्व MLA Vishwamitra Pathak BJP में हुए शामिल | CM Shivraj Singh और VD Sharma के सामने ली सदस्यता

साइबराबाद के गच्चीबौली में एक महिला ने दूसरी महिला का रेप कराने के लिए 5 लोगों को हायर किया, जिसे लेकर उसे अपने पति के साथ अफेयर का शक था।

गायत्री के कोंडापुर में स्थित घर में ही 5 लोगों ने महिला के साथ रेप को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें:”PM मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं, वे NEW INDIA के शिल्पकार हैं”

UPSC की तैयारी के दौरान कोचिंग में पीड़िता से मिला

woman got raped by paying money to 5 people: पुलिस के मुताबिक, गायत्री का पति श्रीकांत UPSC की तैयारी के दौरान कोचिंग में पीड़िता से मिला था।

पीड़िता अक्सर गायत्री के घर उसके पति से मिलने आती थी, इसके बाद वह अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक गायत्री के साथ उसके घर पर ही रही। इसके बाद गायत्री को शक हो गया कि उसके पति का महिला के साथ अफेयर चल रहा है, काफी विवाद के बाद महिला ने गायत्री का घर छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:‘आजादी रैली’ में इमरान खान के समर्थक स्वचालित हथियार लिए हुए थे : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

आरोप है कि 26 मई को गायत्री ने पीड़िता को अपने घर बुलाया, यहां पहले से ही गायत्री ने हायर किए गए लोगों को बुला लिया, इसके बाद पीड़िता के साथ रेप किया गया। यह भी आरोप है कि इसका वीडियो भी बनाया।

इसके बाद पीड़िता को धमकी देकर छोड़ दिया गया कि अगर वह पुलिस के पास जाती है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उधर, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।