पंजाब में कांग्रेस और ‘आप’ में गुप्त गठबंधन है, लेकिन जनता भाजपा को ही चुनेगी: मुख्यमंत्री सैनी
पंजाब में कांग्रेस और ‘आप’ में गुप्त गठबंधन है, लेकिन जनता भाजपा को ही चुनेगी: मुख्यमंत्री सैनी
चंडीगढ़, 26 मार्च (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) का गुप्त गठबंधन है, लेकिन राज्य की जनता ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गुप्त गठबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब दोनों पार्टियों के बीच ‘‘आंतरिक समझ’’ को समझ चुकी है।
सैनी ने कहा कि इसलिए, इस बार पंजाब की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताने तथा पार्टी को सत्ता में लाने का फैसला किया है।
वह पंजाब के लुधियाना जिले में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब एक बार फिर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री सैनी का कहना है कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गुप्त गठबंधन है, लेकिन 2027 के चुनावों में जनता भाजपा को ही चुनेगी।
भाषा यासिर संतोष
संतोष

Facebook


