बेअदबी विरोधी कानून वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता: मान

बेअदबी विरोधी कानून वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता: मान

बेअदबी विरोधी कानून वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता: मान
Modified Date: May 9, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: May 9, 2026 10:07 pm IST

संगरूर/फतेहगढ़ साहिब, नौ मई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि बेअदबी विरोधी कानून को ना तो वापस लिया जाएगा और ना ही कमजोर किया जाएगा, क्योंकि इसे दुनिया भर की ‘संगत’ का भारी समर्थन प्राप्त है।

मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब और सभी धार्मिक ग्रंथों के सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 को पंजाब विधानसभा ने 13 अप्रैल को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के किसी भी कृत्य के लिए आजीवन कारावास सहित कठोर दंड का प्रावधान है।

मान बुधवार से ‘शुकराना यात्रा’ कर रहे हैं, जिसका आयोजन बेअदबी विरोधी कानून के कार्यान्वयन के लिए ‘कृतज्ञता’ के प्रतीक के रूप में किया गया था। यात्रा का शनिवार को समापन हो गया।

उन्होंने कहा कि इस कानून को दुनिया भर की संगत का भारी समर्थन मिला है। बादल परिवार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केवल ‘एक विशेष परिवार’ ही इस कानून का विरोध कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘राज्यपाल ने अधिनियम को मंजूरी दे दी है। इस कानून को वापस लेने या निरस्त करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’

भाषा अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में