जांच होनी चाहिए कि किसानों के प्रदर्शन में फालतू लोग तो नहीं घुस गए- अठावले

जांच होनी चाहिए कि किसानों के प्रदर्शन में फालतू लोग तो नहीं घुस गए- अठावले

जांच होनी चाहिए कि किसानों के प्रदर्शन में फालतू लोग तो नहीं घुस गए- अठावले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 13, 2020 12:39 pm IST

नागपुर, 13 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि इस बारे में जांच किया जाना बेहद आवश्यक है कि किसान आंदोलन में कहीं ऐसे लोग तो प्रवेश नहीं कर गए जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले शनिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि किसान आंदोलन में ”वामपंथी एवं माओवादी तत्वों ने घुसपैठ” कर ली है।

पढ़ें- 7800 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई 15 हजार रुपए से अधिक की गिरावट

महाराष्ट्र के नागपुर में प्रेसवार्ता के दौरान अठावले ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का यह दावा कि किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान हैं, ”यह सरकार का रुख नहीं है।” दानवे के दावे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ” पाकिस्तान और चीन के हाथ यहां तक नहीं पहुंच सकते।”

पढ़ें- स्मार्टफोन पर रोजाना 6.9 घंटे बिताते हैं भारतीय, मह…

वहीं, गोयल की टिप्पणी को लेकर अठावले ने कहा, ” यदि किसानों के प्रदर्शन में ऐसे लोग प्रवेश कर चुके हैं जिनका इससे कोई संबंध नहीं है तो पीयूष गोयल द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में जांच शुरू होनी चाहिए।”

पढ़ें- ‘विधायक तुँहर दुआर’ अभियान के तहत विधायक विकास उपाध…

उन्होंने कहा, ” हम नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने संबंधी किसानों की मांग का समर्थन नहीं करते।” गत 26 नवंबर से हजारों किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

 


लेखक के बारे में