मिलिए इस अजूबे से जिसको याद हैं 20 करोड़ तक पहाड़े

मिलिए इस अजूबे से जिसको याद हैं 20 करोड़ तक पहाड़े

मिलिए इस अजूबे से जिसको याद हैं 20 करोड़ तक पहाड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: January 19, 2018 10:21 am IST

वेब डेस्क। आपको कितने तक के पहाड़े याद हैं? 100, 200 या 500 ज्यादा से ज्यादा 1000 चलिये आपको एक ऐसे बच्चे से मिलवाते हैं जिसपर मां सरस्वती की असीम कृपा बनी हुई है.  इस बच्चे का नाम चिराग है और ये यूपी के सहारनपुर का कहना वाला है. और हां ये बच्चा हजार, दस हजार या 10 लाख नहीं बल्कि 20 करोड़ तक के पहाड़े सुना सकता है. सुना था आजकल के बच्चे पहाड़ों के बजाय कैलकुलेटर के इस्तेमाल पर विश्वसा करते हैं, लेकिन यह बच्चा 20 करोड़ तक की डिजीट की मल्टीप्लिकेशन चंद सेंकड़ों में कर लेता है। आठवीं क्लास का चिराग कैलकुलेटर की तरह कैलकुलेशन कर सकता है। चिराग का सपना है वो  भविष्य में वैज्ञानिक बनेगा.

 

 

चिराग के पिता बताते हैं कि वो एक गरीब परिवार से हैं और उनका बेटा वैज्ञानिक बनना चाहता है, लेकिन उनके पास इतने रुपये नहीं हैं. इसके बावजूद वो चिराग के वैज्ञानिक बनने के सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे, ताकि बड़ा होकर वो पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन कर पाये.

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में