मैंगलुरु में अवैध तरीके से रहे बांग्लादेशी नागरिकों को रोजगार दिलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

मैंगलुरु में अवैध तरीके से रहे बांग्लादेशी नागरिकों को रोजगार दिलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

मैंगलुरु में अवैध तरीके से रहे बांग्लादेशी नागरिकों को रोजगार दिलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Modified Date: July 14, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: July 14, 2026 12:29 pm IST

मंगलूरु (कर्नाटक), 14 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मंगलुरु शहर में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को नौकरी दिलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से मजदूरों को मंगलुरु ला रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मोइदीन इस्लाम, रसूल इस्लाम और दिलावर हुसैन के खिलाफ बांग्लादेशियों को अवैध रूप से यहां लाकर उन्हें काम दिलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

आरोपियों पर बांग्लादेशी नागरिकों को भी अवैध रूप से लाने और उन्हें विभिन्न निर्माण स्थलों पर काम पर लगाने का भी आरोप है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोइदीन और दिलवार को मंगलूरु में गिरफ्तार किया गया है, जबकि रसूल को कोलकाता पुलिस की सहायता से कोलकाता में गिरफ्तार किया गया।

मंगलूरु शहर पुलिस के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि रसूल को यहां लाने के लिए पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के नेतृत्व में मंगलूरु शहर पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का भी पता चलने की उम्मीद है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में