MP Congress Cycle Yatra: युवाओं के मुद्दों पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, PCC चीफ खुद साइकिल से तय करेंगे इंदौर से भोपाल का सफर, जानिए क्या है पूरा अभियान

MP Congress Cycle Yatra: युवाओं के मुद्दों पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, PCC चीफ खुद साइकिल से तय करेंगे इंदौर से भोपाल का सफर, जानिए क्या है पूरा अभियान

MP Congress Cycle Yatra: युवाओं के मुद्दों पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, PCC चीफ खुद साइकिल से तय करेंगे इंदौर से भोपाल का सफर, जानिए क्या है पूरा अभियान

MP Congress Cycle Yatra | Photo Credit: AI

Modified Date: July 14, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: July 14, 2026 11:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • MP में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन
  • इंदौर से भोपाल तक निकली साइकिल यात्रा
  • जीतू पटवारी साइकिल से तय करेंगे इंदौर से भोपाल का सफर

भोपाल: MP Congress Cycle Yatra नीट यूजी, सीबीएसई परीक्षा में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) द्वारा आज से इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस साइकिल यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) भी शामिल होंगे। वे खुद साइकिल चलाते हुए दो दिनों में इंदौर से भोपाल तक का सफर करेंगे। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित करना है।

MP Congress Cycle Yatra इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज इंदौर से शुडु हुई साइक्लोथॉन कल भोपाल में संपन्न होगी। जीतू पटवारी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस की ‘शिक्षा बचाओ’ यात्रा, बीजेपी पर शिक्षा व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया है। एमपी में एग्जाम माफिया, पेपर लीक और कॉपियों में धांधली का भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि शिक्षा विभाग में 50% पद खाली है। पटवारी ने कहा कि “यह राजनीतिक नहीं, शिक्षा बचाने की यात्रा” है। साथ ही उन्होंने केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की मांग की है। पेपर लीक और परीक्षा में धांधली पर रोक लगाने की मांग की है।

इंदौर के आरएनटी मार्ग से यात्रा का शुभारंभ

MP Congress Cycle Yatra आपको बता दें कि यह साइकिल यात्रा आज 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे से इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के पास स्थित आरएनटी (रवीन्द्र नाथ टैगोर) मार्ग से प्रारंभ हुई है। जो दो दिनों तक जारी रहेगी।

यह साइकिल यात्रा आज 14 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के पास स्थित आरएनटी (रवीन्द्र नाथ टैगोर) मार्ग से प्रारंभ हुई। उल्लेखनीय है कि इंदौर में यह क्षेत्र शैक्षणिक संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। कांग्रेस ने इस स्थान का चयन विशेष रूप से किया है ताकि यहां से छात्रों की समस्याओं और सरकारी अव्यवस्थाओं के कारण लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर एक बड़ा और प्रभावी संदेश दिया जा सके।

इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल से 500-500 साइकिल यात्री जुड़ें हैं। आज आष्टा में रात्रि विश्राम करेंगे जिसके बाद कल भोपाल के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस व्यापमं चौराहे पर समापन चाहती है, प्रशासन से अनुमति नहीं मिली।

युवाओं के अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना

कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत यह साइकिल यात्रा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं के अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।