Jaan Kumar Sanu COVID-19 positive: भारत में फिर बढ़ा इस जानलेवा वायरस का खतरा, बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट हुआ संक्रमित, कई राज्यों में अलर्ट

Jaan Kumar Sanu COVID-19 positive: भारत में फिर बढ़ा इस जानलेवा वायरस का खतरा, बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट हुआ कोरोना संक्रमित

Jaan Kumar Sanu COVID-19 positive: भारत में फिर बढ़ा इस जानलेवा वायरस का खतरा, बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट हुआ संक्रमित, कई राज्यों में अलर्ट

Jaan Kumar Sanu COVID-19 positive: भारत में फिर बढ़ा इस जानलेवा वायरस का खतरा, बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट हुआ कोरोना संक्रमित, कई राज्यों में अलर्ट /image: AI Generated

Modified Date: July 14, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: July 14, 2026 11:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • गायक और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी जान कुमार सानू कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं
  • आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दो मौतों के बाद पड़ोसी राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है
  • ओडिशा में फिलहाल कोई सक्रिय मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है

नई दिल्लीJaan Kumar Sanu COVID-19 positive: भारत में एक बार फिर सबसे खतरनाक वायरस ने दस्तक दी है। जी हां हम बात कर रहें है कोरोना वायरस (Covid Positive) की। आंध्र प्रदेश से कल कोरोना से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, इसी बीच अब खबर आ रही है कि गायक और पूर्व बिग बॉस (Bigg Boss) प्रतियोगी जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu Covid Positive) कोरोना पॉजिटिव है और अस्पताल में भर्ती है। जान कुमार सानू ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर करते हुए, सिंगर ने मजेदार कैप्शन के साथ लिखा- ‘चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।’

 

View this post on Instagram

 

Jaan Kumar Sanu COVID-19 positive हालिया मामले के बाद अब सभी क्ले मन में ये सवाल उठ रहें होंगे कि क्या कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है? कहीं फिर से वो पुराना दौर वापस तो नहीं आ रहा है?

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद पड़ोसी राज्य ओडिशा ने एहतियात के तौर पर सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने निगरानी और कोविड जांच तेज करने के साथ सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि ओडिशा में फिलहाल कोरोना का कोई सक्रिय मामला सामने नहीं आया है।

अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आंध्र प्रदेश में बढ़ते मामलों और दोनों राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही को देखते हुए संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब तक ओडिशा में लिए गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में हाल के दिनों में कोरोना के कई नए मामले सामने आए हैं। 9 जुलाई को एक 46 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य मरीज की भी संक्रमण से मौत होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद वहां रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी गई हैं और अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने कोरोना टेस्ट किया अनिवार्य 

Jaan Kumar Sanu COVID-19 positive इधर, ओडिशा सरकार ने सभी अस्पतालों से कहा है कि गंभीर सांस संबंधी बीमारी (SARI) वाले प्रत्येक मरीज का कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाए। वहीं, फ्लू जैसे लक्षण (ILI) वाले प्रत्येक 100 मरीजों में कम से कम पांच की कोविड जांच की जाएगी। किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा, ताकि संक्रमण के वैरिएंट की पहचान की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को जांच, निगरानी और रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने और संदिग्ध मरीजों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। नियमित रूप से हाथ धोने और साफ-सफाई बनाए रखने की भी सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.