करौली में 15 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Ads

करौली में 15 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 27, 2022 / 08:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

जयपुर, 27 जनवरी (भाषा) राजस्थान के करौली जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया गया जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये आंकी गयी है ।पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

करौली के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन बाइक सवारों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से स्मैक बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान दुर्गा लाल बागड़ी, गोविंद लाल बागड़ी और राहुल उर्फ लब्बू मीणा के रूप में हुई है।

भाषा कुंज कुंज बिहारी रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार