जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: August 27, 2022 1:04 am IST

श्रीनगर, 26 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों के इन सहयोगियों को उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर के बोमई इलाके में गिरफ्तार किया गया।

सोपोर पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार। आपत्तिजनक सामग्री बरामद। थाना बोमई में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।’’

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में