नोएडा में स्मार्टफोन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में स्मार्टफोन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में स्मार्टफोन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
Modified Date: June 5, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: June 5, 2026 3:43 pm IST

नोएडा, पांच जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना फेज-1 की पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर स्मार्टफोन की चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक ये बदमाश मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उनके पुर्जे (पार्ट्स) निकालकर बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से 65 स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेज-1 पुलिस ने आज सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर पवन, गोलू तथा एक नाबालिग को गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए गए आईफोन और अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल संख्या 65 है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी कीमती मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उनके पुर्जों को अलग करके बाजार में बेच देते थे।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों ने अब तक 200 से ज्यादा स्मार्टफोन चोरी करने की बात स्वीकार की है। ये लोग मोबाइल फोन के पुर्जे किस व्यक्ति को बेचते थे, पुलिस अब उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।

भाषा

सं, रवि कांत मनीषा रवि कांत


लेखक के बारे में