बस्सी में सड़क हादसे में दो युवतियों सहित तीन की मौत: पुलिस

बस्सी में सड़क हादसे में दो युवतियों सहित तीन की मौत: पुलिस

बस्सी में सड़क हादसे में दो युवतियों सहित तीन की मौत: पुलिस
Modified Date: May 4, 2025 / 07:20 pm IST
Published Date: May 4, 2025 12:01 pm IST

जयपुर, चार मई (भाषा) जयपुर के बस्सी इलाके में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में दो छात्राओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बस्सी थाने के सहायक उपनिरीक्षक तोताराम ने बताया यह हादसा उस समय हुआ जब बस्सी में तिराहे पर एक डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार दो युवतियों व युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रिया (22) और खुशी (21) व खुशीराम के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि युवतियां कोचिंग के लिए जा रही थीं और उन्होंने मोटरसाइकिल वाले से ‘लिफ्ट’ ली थी। तभी तिराहा पुल‍िया के पास एक डंपर ने वाहन को टक्कर मार दी।

घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।