निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 36 अन्य घायल

निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 36 अन्य घायल

निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 36 अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: September 27, 2022 3:56 pm IST

जयपुर, 27 सितम्बर (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक निजी बस और ट्रक की भिडंत में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस जांच अधिकारी सुरेन्द्र मीणा ने मंगलवार को बताया कि श्रद्धालुओं से भरी बस झुंझाला से दर्शन कर नागौर की ओर जा रही थी, इसी बीच अठियासन गांव के पास बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई । उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार मोहन राम (70), सूंडी ऊर्फ शांति (दो माह) और चतराराम (60) की मौत हो गई जबकि 36 अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये बीकानेर के पीबीएम अस्पताल और अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में