चालक को झपकी आने पर कार ट्रक में पीछे से टकरायी, तीन लोगों की मौत

चालक को झपकी आने पर कार ट्रक में पीछे से टकरायी, तीन लोगों की मौत

चालक को झपकी आने पर कार ट्रक में पीछे से टकरायी, तीन लोगों की मौत
Modified Date: March 25, 2023 / 09:35 pm IST
Published Date: March 25, 2023 8:49 pm IST

जयपुर, 25 मार्च (भाषा) राजस्थान के पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकरायी। दुर्घटना में कार सवार सेना के जवान, उसकी पत्नी और सास की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि अजमेर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोखरा गांव के पास हुये हादसे में कार सवार गुजरात निवासी प्रभु भाई (33), उसकी पत्नी सुशीला पटेल (30) और सास संतोष बेन (55) की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि सैनिक सूरतगढ़ में तैनात था और वह कार से नागौर के बुटाटी धाम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सैनिक प्रभु भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और सास ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।