तिरुवनंतपुरम में मोटरसाइकिल फुटपाथ से टकराई, तीन लोगों की मौत

तिरुवनंतपुरम में मोटरसाइकिल फुटपाथ से टकराई, तीन लोगों की मौत

तिरुवनंतपुरम में मोटरसाइकिल फुटपाथ से टकराई, तीन लोगों की मौत
Modified Date: February 28, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: February 28, 2026 3:50 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 28 फरवरी (भाषा) शनिवार तड़के मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की यहां एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हादसा तब हुआ जब चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सकता और मोटरसाइकिल फुटपाथ से टकरा गयी।

मृतकों की पहचान नेय्यट्टिनकारा निवासी प्रणव और साजिन तथा एक दूसरे राज्य निवासी ऋतिक के रूप में हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक एक रेस्तरां के कर्मचारी थे।

यह दुर्घटना करामाना में रात करीब 1:30 बजे उस समय हुई जब तीनों लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेस्तरां से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि एक मोड़ पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया।

फुटपाथ से टकराने के बाद दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों से जा टकराया।

घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तीनों ने ही दम तोड़ दिया।

करामाना पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार लोगों के हेलमेट न पहनने का संदेह है और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में