Govt Employees Holi Holiday: हैप्पी रहेगी सरकारी कर्मचारियों की होली! मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी, सैलरी को लेकर भी आया ये आदेश

हैप्पी रहेगी सरकारी कर्मचारियों की होली! मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी, Government Employees Holi Holiday Order

Govt Employees Holi Holiday: हैप्पी रहेगी सरकारी कर्मचारियों की होली! मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी, सैलरी को लेकर भी आया ये आदेश

Govt Employees Holi Holiday. Image Source- IBC24

Modified Date: February 28, 2026 / 05:51 pm IST
Published Date: February 28, 2026 5:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होली से पहले सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • वेतन में देरी होने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
  • 2 से 4 मार्च तक सार्वजनिक अवकाश, 3 मार्च को विशेष अवकाश।

लखनऊः Employees Holi Holiday Order  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी नियमित कर्मचारियों का वेतन हर हाल में होली से पूर्व उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदा कर्मचारी, सफाईकर्मी तथा अन्य अस्थायी कर्मचारियों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो। वेतन भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

त्योहार पर आर्थिक परेशानी न हो

Employees Holi Holiday Order  मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासन स्तर से स्पष्ट किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। बता दें कि शासन द्वारा 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है। वहीं 2, 3 और 4 मार्च को होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का विशेष अवकाश भी प्रदान किया गया है। 1 मार्च को रविवार होने के कारण सामान्य अवकाश रहेगा, जबकि 2 मार्च को होलिका दहन के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित है।

फरवरी का वेतन फरवरी में ही

सूत्रों के अनुसार प्रदेश के वित्त विभाग ने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि होली की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए वेतन और पेंशन वितरण की प्रक्रिया फरवरी माह के अंतिम कार्यदिवस तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाए। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार से पूर्व सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनका भुगतान समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ेः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।