Iran Attack Middle East: मिडिल ईस्ट में ईरान की तबाही, सऊदी समेत इन 10 पर बोला हमला, इतने लोगों की मौत का दावा

Iran Attack Middle East: ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। ईरान ने कतर, बहरीन समेत 7 देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला

Iran Attack Middle East: मिडिल ईस्ट में ईरान की तबाही, सऊदी समेत इन 10 पर बोला हमला, इतने लोगों की मौत का दावा

Iran Attack Middle East || Image- Reuters FILE

Modified Date: February 28, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: February 28, 2026 5:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है।
  • ईरान ने कतर, बहरीन समेत 7 देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
  • ईरान ने दुबई की राजधानी अबू धाबी में दो बड़े धमाके किए हैं।

Iran Attack Middle East: नई दिल्ली: ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। ईरान ने कतर, बहरीन समेत 7 देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। इतना ही नहीं ईरान ने दुबई की राजधानी अबू धाबी में दो बड़े धमाके किए हैं। अगर इजरायल को भी मिला दें तो ईरान ने एक साथ 8 देशों पर जवाबी हमला किया है और सऊदी अरब और जॉर्डन को मिलाकर अब ईरान द्वारा हमला झेलने वाले देशों की संख्या 10 हो गई। (Iran Attack Middle East) ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर, UAE में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है। इससे पहले ईरान ने इजरायल पर 400 मिसाइलें दागी थी। टर्किश एयरलाइंस ने 2 मार्च तक लेबनान, सीरिया, इराक, ईरान और जॉर्डन के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

ईरान की रडार पर है ये देश

अब तक सामने जानकारी के मुताबिक, ईरान ने ऑपरेशन फतह-ए-खैबर के तहत एक साथ 7 देशों पर हमला किया है। इजराइल को छोड़कर बाकी सभी देशों में ईरान ने यूएस बेस पर हमला किया है। ईरान ने पहले ही अमेरिका को विनाशकारी जवाब देने की घोषणा की थी। हालांकि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में (Iran Attack Middle East) मिसाइल के मलबे के गिरने से कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा और एशियाई मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूएई ने इस हमले को गंभीर सुरक्षा चुनौती बताते हुए कहा कि वह इस स्थिति पर जवाब देने का पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है। क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

अब तक दो की मौत

Iran Attack Middle East:  एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इराक के जुर्फ अल-साखेर बेस पर हवाई हमला हुआ। यहां लेबनानी विद्रोही संगठन हिज्बुल्लाह का ठिकाना है। हमले में 2 लोग मारे गए और 5 घायल हुए। यह साफ नहीं है कि हमला किसने किया।

ईरानी मिसाइल का निशाना बने अमेरिकी अड्डे

ईरान की एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर में अल-उदैद वायु अड्डा, कुवैत में अल-सलेम वायु अड्डा, संयुक्त अरब अमीरात में अल-धाफरा वायु अड्डा (Iran Attack Middle East) और बहरीन में स्थित पांचवां अमेरिकी अड्डा ईरानी मिसाइल हमलों का निशाना बने हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.