Indore Crime News: होली के पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 80 लाख रुपए की बियर, दो आरोपी भी लिए गए हिरासत में

Indore Crime News: थाना लसूडिया पुलिस ने एक ही परमिट पर दो अलग-अलग वाहनों से बीयर का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Indore Crime News: होली के पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 80 लाख रुपए की बियर, दो आरोपी भी लिए गए हिरासत में

Indore Crime News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Anshul Mukati,
Modified Date: February 28, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: February 28, 2026 3:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
  • थाना लसूडिया पुलिस ने अलग-अलग वाहनों से बीयर का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपए की शराब और वाहन जब्त किए हैं।

Indore Crime News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लसूडिया पुलिस ने एक ही परमिट पर दो अलग-अलग वाहनों से बीयर का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Indore Crime News) पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपए की शराब और वाहन जब्त किए हैं।

80 लाख रुपए की बियर जब्त

दरअसल अवैध शराब के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना लसूडिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर बायपास पर कार्रवाई की। पुलिस ने देवास की ओर से आ रहे दो वाहनों एक टाटा ट्रक और एक आयशर को रोककर जांच की, जिसमें दोनों में बोल्ट सुपर स्ट्रांग बीयर के 1400-1400 कार्टून भरे पाए गए। (Indore Crime News) कुल 2800 कार्टून बीयर, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है जब्त की गई।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

Indore Crime News:  साथ ही दोनों वाहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है, जांच में सामने आया कि, दोनों चालक एक ही परमिट के जरिए अलग-अलग वाहनों से बीयर का परिवहन कर रहे थे, दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर काशीराम डाबर और शेख अजगर को गिरफ्तार कर लिया है, (Indore Crime News) फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से जब्त बीयर के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.