Jaipur Road Accident: बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर, मौके पर तीन लोगों की मौत, 30 से ज्यादा यात्री घायल
Jaipur Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक निजी बस और रसायन लेकर जा रहे ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई
Jaipur Road Accident|| Image- Symbolic File
Jaipur Road Accident: जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक निजी बस और रसायन लेकर जा रहे ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा रैणी थाना क्षेत्र के पिनान के पास हुआ।
थाना प्रभारी बनाय सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है।
दिल्ली जा रही थी बस
उन्होंने बताया कि बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं और एंबुलेंस की मदद से घायलों को पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह माना जा रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bonus Share: 11 बार बोनस की बारिश! हर बार 2 पर 1 फ्री, क्या ये मल्टीबैगर फिर देने वाला है बड़ा सरप्राइज?
- Bilaspur Budget Session Video: विपक्ष के ‘एम्बुश’ में फंसी मेयर पूजा विधानी.. मुस्लिम महिला पार्षद के साथ इस मामले में जमकर हुई बहस.. आप भी देखें Video
- Rahul Gndhi on Noida Workers Protest: ‘सरकार ने बोझ समझ लिया है..’, नोएडा में प्रोटेस्ट कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, सरकार को घेरा, कह दी ये बड़ी बात

Facebook


