Bonus Share: 11 बार बोनस की बारिश! हर बार 2 पर 1 फ्री, क्या ये मल्टीबैगर फिर देने वाला है बड़ा सरप्राइज?

Bonus Share: संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल एक मजबूत मल्टीबैगर कंपनी रही है, जिसने अपने निवेशकों को अब तक 11 बार बोनस शेयर दे चुका है। हर बार 2 शेयर पर 1 बोनस दिया। इसके अलावा कंपनी ने दो बार शेयर स्प्लिट भी किया, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिला। (NSE: MOTHERSON, BSE: 517334)

Bonus Share: 11 बार बोनस की बारिश! हर बार 2 पर 1 फ्री, क्या ये मल्टीबैगर फिर देने वाला है बड़ा सरप्राइज?

(Bonus Share/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 14, 2026 / 03:12 pm IST
Published Date: April 14, 2026 3:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 11 बार बोनस शेयर देकर निवेशकों को बड़ा फायदा।
  • हर बार 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर।
  • 1 साल में करीब 40% की शानदार तेजी।

नई दिल्ली: Samvardhana Motherson Bonus Share: संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देने के साथ-साथ कई बार बोनस शेयर (Bonus Share) देकर भी खुश किया है। सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 119.28 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 5 दिनों में करीब 12% की तेजी आई है, जबकि एक साल में यह लगभग 40% चढ़ चुका है।

11 बार बोनस शेयर का तोहफा (Bonus Shares 11 Times)

कंपनी ने साल 1997 से अब तक कुल 11 बार बोनस शेयर दे चुका है। सबसे खास बात यह है कि हर बार बोनस का रेशियो 1:2 रहा है यानी हर 2 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर दिया गया। हाल ही में कंपनी ने जुलाई 2025 में भी बोनस शेयर जारी किया था। जो निवेशकों को फायदा पहुंचाने की कंपनी की मजबूत नीति को दिखाता है।

 

शेयर का प्रदर्शन (Share Performance)

संवर्धन मदरसन के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 136.15 रुपये और लो 83.33 रुपये रहा है। हाल के समय में शेयरों में आई तेजी से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट्स सेक्टर में काम करती है, जो ग्रोथ के लिहाज से अहम इंडस्ट्री मानी जाती है।

लॉन्ग टर्म के निवेशकों को बड़ा फायदा (Long-Term Benefit)

अगर किसी निवेशक ने 1997 में 100 शेयर खरीदे होते और उन्हें अब तक होल्ड किया होता तो आज उसके पास करीब 8614 शेयर होते। यह आंकड़ा बताता है कि लंबे समय तक निवेश बनाए रखने पर बोनस का कितना बड़ा असर होता है और कैसे संपत्ति कई गुना बढ़ सकती है।

शेयर स्प्लिट से बढ़ी पहुंच (Stock Split)

कंपनी ने दो बार स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) भी किया है। 2002 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 5-5 रुपये में बांटा गया। इसके बाद 2004 में 5 रुपये फेस वैल्यू को घटाकर 1-1 रुपये कर दिया गया। इन कदमों से शेयर छोटे निवेशकों के लिए अधिक सुलभ बने और बाजार में लिक्विडिटी भी बढ़ी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।