असम में मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

असम में मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

असम में मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Modified Date: June 19, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: June 19, 2026 2:42 pm IST

रंगिया (असम),19 जून (भाषा) असम के तामुलपुर जिले में एक मिनी ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार रात ताराबाड़ी गांव में रंगिया-भूटान मार्ग पर एक मिनी ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि मिनी ट्रक चालक के नशे की हालत में होने का शक है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान मजरुल (16), जुबैद हुसैन (14) और सुल्तान अली (21) के रूप में हुई।

अधिकारी ने कहा कि मजरुल और जुबैद भाई थे। उन्होंने कहा कि

अली केरल में एक निजी कंपनी में काम करते थे और बकरीद के लिए आए थे। उन्होंने पांच दिन पहले ही मोटरसाइकिल खरीदी थी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब तीनों लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

भाषा

देवेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में