दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की मौत
Modified Date: February 23, 2025 / 08:19 pm IST
Published Date: February 23, 2025 8:19 pm IST

जयपुर, 23 फरवरी (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली की ओर जा रही एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

पुलिस के मुताबिक, भांडारेज के पास हुए इस हादसे में महिपाल सिंह (55), उनकी पत्नी गीता देवी (50) और उनके बेटे ललित (30) की मौके पर ही मौत हो गई। ललित की पत्नी पूजा घायल हो गई और उसे दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा पृथ्वी

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में