ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 23, 2022 3:05 pm IST

जयपुर, 23 नवंबर (भाषा) राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दुपहिया वाहन पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

लूणकरणसर थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक भीम सिंह ने बताया कि हादसा लूणकरणसर के पास 264 आर डी में उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर-ट्राली ने विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग लूणकरणसर से हरियासर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि तीनों लूणकरणसर में मजदूरी करते थे और हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजू (30), मदनलाल (44) और श्योपत (40) के रूप में की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि परिजनों के यहां पहुंचने पर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। भाषा कुंज

गोला

गोला


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।