ट्रक और कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत

ट्रक और कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत

ट्रक और कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: July 3, 2022 12:52 pm IST

जयपुर, तीन जुलाई (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रक और कंटेनर में टक्कर हो गयी जिससे कंटेनर में सवार तीन लोगो की मौत हो गई।

थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि उदयपुर- अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर शिशोद गांव के पास आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से एक कंटेनर जा घुसा जिससे कंटेनर में सवार तीन लोगो की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान कर ली गयी है और पोस्टमार्टम के लिये तीनों के शवों को डूंगरपुर राजकीय चिकित्सालय में रखवाया गया हैं। सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

भाषा कुंज

वैभव

वैभव


लेखक के बारे में