मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन की मौत

मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन की मौत

मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: July 5, 2021 9:18 am IST

सम्भल (उत्तर प्रदेश), पांच जुलाई (भाषा) संभल जिले के असमोली क्षेत्र में सोमवार को एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के नगरिया कामगार गांव के तिराहे पर एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई जिसमे छोटी (60), अलीना (तीन) और आसिफ (दो माह) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए यासीन और फूल जहां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तीनों शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं सलीम नेहा

नेहा


लेखक के बारे में