बिहार के सारण में ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन की मौत, नौ घायल

बिहार के सारण में ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन की मौत, नौ घायल

बिहार के सारण में ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन की मौत, नौ घायल
Modified Date: May 8, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: May 8, 2026 12:15 pm IST

छपरा, आठ मई (भाषा) बिहार के सारण जिले में शुक्रवार को एक पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार ढाला के पास हुई।

दाउदपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “शुक्रवार तड़के 12 लोगों को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन बनवार ढाला के पास एक ट्रक से टकरा गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।”

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने कहा, “पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।”

भाषा कैलाश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में