Indian Air Force Video: ‘भारत न भूलता है, न माफ करता है’, दुश्मनों को भारतीय वायु सेना का कड़ा संदेश, वीडियो जारी कर दी ये चेतावनी
Indian Air Force Video: 'भारत न भूलता है, न माफ करता है', दुश्मनों को भारतीय वायु सेना का कड़ा संदेश, वीडियो जारी कर दी ये चेतावनी
Indian Air Force Video | Photo Credit: IBC24
- पहलगाम हमले के बाद भारतीय वायु सेना का करारा जवाब
- ऑपरेशन सिंदूर ने PoK के आतंकी कैंपों को तबाह किया
- पहली बरसी पर भारतीय वायु सेना का सख्त संदेश
नई दिल्ली: Indian Air Force Video जम्मूकश्मीर में हुए पहलगाम हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने एक साल पहले 7 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ लॉन्च किया था और आतंकी हमले का करारा जवाब दिया था। भारतीय वायु सेना के इस प्रहार से पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी कैंपों को तहस-नहस हो गया था। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई के दिन एक साल पूरा हो चुका है और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी मनाई गई। इस मौके पर भारतीय वायु सेना ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें दुश्मन देशों को साफ संदेश दिया है।
वीडियो जारी कर दिया संदेश
Indian Air Force Video भारतीय वायु सेना ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी कर लिखा कि ‘भारत न कुछ भूलता है और न ही किसी को माफ करता है। यह बयान उस संकल्प को दोहराता है, जिसके तहत भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
पहचानेंगे भी और मारेंगे भी
जारी वीडियो में भारतीय वायु सेना ने शुरुआत में पीएम मोदी के साथ ऐतिहासिक संबोधन को दर्शाया है। जिसमें उन्होंने देश की इच्छाशक्ति को प्रकट किया था। वीडियो में प्रधानमंत्री को यह कहते सुना जा सकता है कि भारत आतंकियों और उनके मददगारों की पहचान करेगा, उन्हें ढूंढेगा और उनका खात्मा करेगा।
#OperationSindoor
Justice delivered with precision.
Unyielding in resolve, decisive in action — Operation Sindoor stands etched in the nation’s memory forever.
India remembers.
India responds. #operation #Sindoor #operationsindoor #IAF @PMOIndia@rajnathsingh… pic.twitter.com/2PisuI91l4— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 7, 2026
7 मई 2025 को हुआ था ऑपरेशन
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद 7 मई 2025 को रात 1:51 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ”#पहलगाम आतंकवादी हमला न्याय मिल गया! जय हिंद!” इसके साथ ही एक डिजिटल पोस्टर भी था, जिस पर गहरे रंग की पृष्ठभूमि में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा था। ‘सिंदूर’ शब्द के एक ‘ओ’ को सिंदूर से भरे कटोरे के साथ दर्शाया गया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: निशाने पर ST-SC.. NCRB रिपोर्ट या रेड अलर्ट? MP में क्राइम के डराते आंकड़े, आखिर अपराधों में क्यों नहीं लग पा रही लगाम?
- Tamil Nadu Govt News: तमिलनाडु में नया सियासी बवाल! इन दो दलों के गठबंधन से बनी सरकार तो सामूहिक इस्तीफा देंगे TVK के विधायक, दी खुली चेतावनी
- Vande Bharat: गोलियों से दहला बंगाल.. शपथ से पहले बवाल! कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, आखिर कब रुकेगा मौत का तांडव?

Facebook


