Former MLA Ashwin Joshi Death: कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, माने जाते थे राजनीति में बड़ा चेहरा

Ashwin Joshi Death: कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, माने जाते थे राजनीति में बड़ा चेहरा

Former MLA Ashwin Joshi Death: कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, माने जाते थे राजनीति में बड़ा चेहरा

Ashwin Joshi Death | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 8, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: May 8, 2026 11:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • अश्विन जोशी का 66 वर्ष की आयु में निधन
  • इंदौर विधानसभा में बड़ा चेहरा माने जाते थे
  • कांग्रेस संगठन में शोक की लहर दौड़ ग

इंदौर: Ashwin Joshi Death मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों से एक शोक की खबर सामने आ रही है, यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन (Former MLA Ashwin Joshi Death) हो गया है। बताया जा रहा है कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Congress Leader Ashwin Joshi Death मिली जानकारी के अनुसार, वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और पैरों की बीमारी से भी जूझ रहे थे। लेकिन आज उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जोशी के निधन की खबर आते ही शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

माने जाते थे राजनीति में बड़ा चेहरा

अश्विन जोशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के भतीजे थे और इंदौर विधानसभा क्रमांक-3 की राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाते थे। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी नेता आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार विधायक रहे और अपने सरल स्वभाव तथा जनसंपर्क के लिए पहचाने जाते थे। वे कांग्रेस के बहुत ही सक्रिय नेता भी थे, उनकी ​गिनती वरिष्ठ नेताओं की गिनी जाती ​थी। वे संगठन में मजबूत पकड़ के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन से कांग्रेस संगठन में शोक की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।