ओडिशा के क्योंझर में आंधी-तूफान में तीन लोगों की मौत, एक घायल
ओडिशा के क्योंझर में आंधी-तूफान में तीन लोगों की मौत, एक घायल
क्योंझर, 21 मई (भाषा) ओडिशा के क्योंझर जिले में बृहस्पतिवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान एक अस्थायी आश्रय (टेंट हाउस) के गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
यह घटना नारणपुर इलाके में हुई, जहां कुछ लोग दोपहर के समय तेज गर्मी से बचने के लिए टेंट हाउस में आराम कर रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारी बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण टेंट हाउस गिर गया। उस समय लोग अंदर सो रहे थे।’’
घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं तथा बचाव अभियान चलाया। बाद में मलबे के नीचे से शव निकाले गए।
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान आलोक चिपिंदिया, सागर नायक और पेटू नायक के रूप में हुई है। ये सभी ‘मां तारिणी टेंट हाउस’ से जुड़े थे। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और कई मकानों को नुकसान पहुंचा।
भाषा गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


