बाड़मेर में सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

बाड़मेर में सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

बाड़मेर में सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल
Modified Date: June 24, 2023 / 07:14 pm IST
Published Date: June 24, 2023 7:14 pm IST

जयपुर, 24 जून (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि यह हादसा जिले के मांगता सरहद में उस वक्त हुआ जब ओवरटेक करने के दौरान दो यात्री वाहन आमने-सामने टकरा गए।

उन्‍होंने बताया,’हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को बाड़मेर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा पृथ्‍वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में