मध्यप्रदेश में ट्यूबवेल बोरिंग मशीन से कुचलकर तीन मजदूरों की मौत, चालक गिरफ्तार
मध्यप्रदेश में ट्यूबवेल बोरिंग मशीन से कुचलकर तीन मजदूरों की मौत, चालक गिरफ्तार
धार, पांच मई (भाषा) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक ट्यूबवेल बोरिंग मशीन के पीछे करते समय सो रहे तीन मजदूरों के ऊपर चढ़ जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तड़के गवला गांव, पीथमपुर सेक्टर-एक में हुआ, जो जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है।
उन्होंने बताया कि गांव के एक खेत में ट्यूबवेल बोरिंग का काम चल रहा था और काम खत्म करने के बाद मजदूर मशीन के पीछे जमीन पर सो गए थे।
पीथमपुर थाने के उपनिरीक्षक दशरथ सिंह मंडलोई ने बताया कि सुबह चालक मौके पर पहुंचा और सो रहे मजदूरों को देखे बिना मशीन को पीछे कर दिया, जिससे वे उसके नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रामचरण (56), भानु प्रताप (19) और अरविंद (22) के रूप में हुई है। ये सभी छत्तीसगढ़ के निवासी थे।
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा सं दिमो रंजन
रंजन

Facebook


