जयपुर में निर्माण मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत
जयपुर में निर्माण मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत
जयपुर, चार मार्च (भाषा) जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भवन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जगतपुरा क्षेत्र में एक भवन के निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान झारखंड के रहने वाले राजजन्म सिंह(35), प्रेम सिंह (30) और बिहार निवासी इरशाद आलम (23) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि रामजन्म सिंह की मौके पर ही जबकि दो अन्य मजदूरों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है उनके यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा कुंज पृथ्वी रंजन
रंजन

Facebook


