दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मेरठ गिरोह के तीन सदस्य घायल
दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मेरठ गिरोह के तीन सदस्य घायल
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मेरठ स्थित एक गिरोह के तीन कथित सदस्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा को विशेष सूचना मिली थी कि असद गिरोह के कुछ सदस्य उस्मानपुर आने वाले हैं।
अधिकारी ने कहा, ‘जब तीनों संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए तो उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने भागने के प्रयास के तहत पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।’
पुलिस ने बताया कि तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि तीनों कई आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं और आगे की जांच की जा रही है।
भाषा तान्या अमित
अमित

Facebook


