12th Board Exam: 12वीं बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल कर रहे थे छात्र, टीचर के सामने हुआ खेल, अब CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, देखें आप भी

12th Board Exam: 12वीं बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल कर रहे थे छात्र, टीचर के सामने हुआ खेल, अब CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

12th Board Exam: 12वीं बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल कर रहे थे छात्र, टीचर के सामने हुआ खेल, अब CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, देखें आप भी

12th Board Exam | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 13, 2026 / 11:29 am IST
Published Date: February 13, 2026 10:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल
  • CCTV फुटेज में छात्रों को नकल करते हुए देखा गया
  • MSBSHSE ने तीन शिक्षकों को निलंबित किया

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (12th Board Exam) शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिल रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एंट्री से पहले छात्रों की चेकिंग हो रही है और नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में भी पुख्ता इंतजाम के बीच बोर्ड एग्जाम हो रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर यहां महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पुख्ता इंतजाम का दावा फैल होते हुए दिख रहा है। यहां सामूहिक नकल पकड़ा गया है। परीक्षा केंद्र में लगे CCTV कैमरे ने टीचर्स के सामने हो रही नकल को कैद कर लिया है। मामला सामने आने के बाद अब MSBSHSE ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Maharashtra 12th Board Exam मिली जानकारी के अनुसार, मामला संभाजीनगर का है। यहां जैतापुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें कुछ 327 छात्रों को शामिल होना था। परीक्षा केंद्र में पुख्ता इंतजाम और कड़ी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, साथ ही शिक्षकों की भी तैनाती की गई था, लेकिन अंग्रेजी विषय के एग्जाम के दिन टीचर्स के सामने ही स्टूडेंट्स सामूहिक नकल करते हुए नजर आए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जब इसकी सीसीटीवी फुटेज देखी तो ये सामूहिक नकल का मामला खुला। इस मामले में अब MSBSHSE ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित संस्थाचालक को आदेश जारी किए गए हैं। जांच के बाद परीक्षा केंद्र पर उपस्थित 327 स्टूडेंट्स की कॉपियां जब्त कर ली गईं हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।