सीएम केजरीवाल की बेटी को ठगने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, लगाया था 34 हजार रुपए का चूना

सीएम केजरीवाल की बेटी को ठगने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, लगाया था 34 हजार रुपए का चूना

सीएम केजरीवाल की बेटी को ठगने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, लगाया था 34 हजार रुपए का चूना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: February 15, 2021 10:54 am IST

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को कथित रूप से ठगने को लेकर तीन लेागों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तकनीकी निगरानी के आधार पर भरतपुर-मथुरा सीमा से साजिद (26), कपिल (18) और मनविंदर सिंह (25) को गिरफ्तार किया गया है। साजिद हरियाण के नूह का निवासी है जबकि कपिल और सिंह मथुरा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी वारिस (25) अब भी फरार है।

Read More: फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, कई जगहों पर ओलावृष्टि

मुख्यमंत्री की बेटी को इन चारों में एक ने कथित रूप से 34,000 रूपये ठग लिये थे। आरोपियों ने एक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर खरीददार के रूप में मुख्यमंत्री की बेटी से संपर्क किया था जिसने एक सोफा बिकी के लिए इस मंच पर डाला था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ तीनों कमीशन की खातिर वारिस के लिए काम करते थे। मनविंदर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कपिल एवं साजिद के लिए बैंक खाते खुलवाये जिसके लिए उसे कमीशन मिला। ठगी गयी राशि वारिस के खाते में अंतरित की गयी।’’

Read More: PM आवास योजना में करोड़ों की ठगी करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक महिला सहित तीन फरार

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने ई-कॉमर्स पर सोफा बिक्री के लिए डाला था। एक व्यक्ति ने इसे खरीदने की बात करते हुए पीड़िता से संपर्क किया था। इस व्यक्ति ने पीड़िता के खाते विवरण की पुष्टि के लिए प्रारंभ में मामूली राशि उनके खाते में अंतरित की। अधिकारी के मुताबिक इस व्यक्ति ने विक्रेता (मुख्यमंत्री की बेटी) को क्यूआर कोड भेजा और उसे स्कैन करने के लिए कहा ताकि निर्धारित मूल्य उनके खाते में भेजा जा सके, लेकिन पैसा आने के बजाय उसके खाते से 20,000 रूपये कट गये।

Read More: महिला का नहीं रहा खुशी का ठिकाना जब उसे मिला पीएम मोदी का प्रशंसा पत्र, जवाब मिलने की नहीं थी उम्मीद

अधिकारी के अनुसार जब विक्रेता ने यह बात खरीददार को बतायी तो उसने विक्रेता से कहा कि उसने गलती से उसे गलत क्यूआर कोड भेज दिया, इसलिए अब वह उसे एक अन्य लिंक भेजेगा तथा वह उसी प्रक्रिया को दोहराए। विक्रेता द्वारा अन्य क्यूआर कोड को स्कैन करने पर फिर 14,000 रूपये कट गये। इस संबंध में सात फरवरी को भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

Read More: क्या सोने की चैन और अंगूठी की वजह से की गई युवक की हत्या, पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी कर रही जांच

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"