राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत, 397 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत, 397 नये मामले

  •  
  • Publish Date - April 14, 2023 / 07:45 PM IST,
    Updated On - April 14, 2023 / 07:45 PM IST

जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई वहीं संक्रमण के 397 नये मामले सामने आये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को इस घातक संक्रमण से चूरू, हनुमानगढ़ और जयपुर में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हुई है। वहीं संक्रमण के 397 नये मामले सामने आये हैं।

विभाग के अनुसार, इस साल जनवरी से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग के अनुसार, 397 नये मामलों में जयपुर में 85, जोधपुर में 44, झालावाड़ में 42, बीकानेर में 32, उदयपुर में 31, सीकर में 30 और अजमेर में 29 नये मामले शामिल हैं।

राज्य में वर्तमान में कोविड के 1,764 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं 104 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हो गये हैं।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा