All School Closed | Photo Credit: AI
मंगलुरु: All School Closed देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई। तो वहीं कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
All School Closed कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने बुधवार को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए आठ जुलाई को अवकाश (All School Closed Today) घोषित किया है। जिला उपायुक्त द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटकों को नदियों, समुद्र तटों और पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
अधिसूचना में कहा गया है कि जिले के कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है, जबकि सभी तालुक अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। चालू मानसून सत्र में यह दूसरा अवसर है, जब जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी करते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इससे पहले पिछले बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था।