ट्रोला और कार भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन लोगो की मौत, भजन लाल शर्मा ने संवेदना व्यक्त की

ट्रोला और कार भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन लोगो की मौत, भजन लाल शर्मा ने संवेदना व्यक्त की

ट्रोला और कार भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन लोगो की मौत, भजन लाल शर्मा ने संवेदना व्यक्त की
Modified Date: March 13, 2024 / 11:33 pm IST
Published Date: March 13, 2024 10:13 pm IST

जयपुर, 13 मार्च (भाषा) राजस्थान में सांचौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में एक ट्रोला और कार की भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस जांच अधिकारी और पुलिस उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर मंगलवार देर रात सांचौर में कारोला फांटा के पास एक कार आगे चल रहे ‘ट्रोला’ (एक प्रकार का मालवाहक वाहन) में जा घुसी। उनके अनुसार इस हादसे में डेडवा निवासी ओमप्रकाश विश्नोई (35) उनके बेटे अनिल विश्नोई (12) और भतीजे नरेश (10) विश्नोई की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये तथा ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शर्मा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सांचौर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु की खबर सुनकर गहरा शोक पहुंचा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।’’

भाषा कुंज राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।