ट्रैक्टर और बाइक की भिडंत में तीन युवकों की मौत
ट्रैक्टर और बाइक की भिडंत में तीन युवकों की मौत
जयपुर, दो फरवरी (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले के रीको थानाक्षेत्र में बुधवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिडंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रासाराम प्याऊ के पास बाइक की आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई जिससे काम से बाइक से अपने गांव लौट रहे तीन युवकों अन्नाराम (30), बकताराम (30) मोटाराम (28) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
भाषा कुंज पृथ्वी अमित
अमित

Facebook


