टिफनी ट्रंप जैसलमेर की यात्रा के बाद जामनगर रवाना
टिफनी ट्रंप जैसलमेर की यात्रा के बाद जामनगर रवाना
जैसलमेर, एक जून (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बुलोस जैसलमेर की निजी यात्रा के बाद सोमवार को गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हो गए।
जैसलमेर में टिफनी और माइकल ने मुख्य पर्यटन स्थलों के भ्रमण के बाद अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए।
अधिकारियों ने बताया कि टिफनी और माइकल ने सोनार किले के नाम से मशहूर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जैसलमेर किले का दौरा किया और इसकी वास्तुकला तथा इतिहास की सराहना की।
टिफनी ने अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए। उन्होंने सूर्यगढ़ होटल में मिले पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य का खास तौर पर जिक्र किया। इस होटल में लोक कलाकारों ने टिफनी और माइकल के सामने ‘घूमर’ नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
टिफनी ने अपने पति माइकल और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ ली गई सेल्फी भी पोस्ट कीं। उन्होंने सर्जियो को अपना ‘दोस्त’ बताया।
अधिकारियों के मुताबिक, टिफनी और माइकल ने सांस्कृतिक संध्या में हिस्सा लिया, जिसमें लोक और सूफी संगीत के साथ-साथ ‘कालबेलिया’ जैसे पारंपरिक नृत्य पेश किए गए।
उन्होंने बताया कि जैसलमेर भ्रमण के बाद टिफनी और माइकल एक चार्टर्ड विमान से जामनगर के लिए रवाना हो गए।
भाषा
सं. पृथ्वी पारुल
पारुल

Facebook


