मध्यप्रदेश के सीधी में करंट लगने से बाघ की मौत

Ads

मध्यप्रदेश के सीधी में करंट लगने से बाघ की मौत

  •  
  • Publish Date - August 19, 2025 / 06:42 PM IST,
    Updated On - August 19, 2025 / 06:42 PM IST

सीधी (मध्यप्रदेश), 19 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के सीधी जिले में स्थित संजय बाघ अभयारण्य में खेत के चारों ओर बिछाए गए तार की चपेट में आने से एक नर बाघ की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खरबार गांव के पास दुबरी वन क्षेत्र में मंगलवार तड़के बाघ ‘टी-43’ का शव मिला।

अनुविभागीय अधिकारी सुधीर मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बिछाए गए तार के संपर्क में आने से बाघ की मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।

उन्होंने बताया कि मौत की जानकारी मिलने के बाद वन अधिकारियों का एक दल मौके पर पहुंचा।

मध्यप्रदेश में नौ बाघ अभयारण्य हैं। मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या 785 है, जो देश में सबसे ज़्यादा है। पिछले चार-पांच वर्षों में, राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र नोमान

नोमान