दुधवा बफर जोन के पास ट्रेन की चपेट में आई बाघिन की मौत
दुधवा बफर जोन के पास ट्रेन की चपेट में आई बाघिन की मौत
लखीमपुर खीरी (उप्र), एक अप्रैल (भाषा) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन में भीखमपुर हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बाघिन की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दुधवा बफर जोन की उपनिदेशक कीर्ति चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मैलानी रेंज में गश्ती दल ने एक मृत बाघिन बरामद की है, जिसकी उम्र करीब पांच से छह साल के आसापास होगी।
उन्होंने कहा, ‘बुधवार की सुबह गश्ती दल को रेल पटरी के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मृत बाघिन मिली। यह ट्रेन दुर्घटना के कारण मौत का मामला प्रतीत होता है।’
चौधरी ने कहा कि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम जांच के बाद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।’ भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब

Facebook


